श्रीलंका टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में पहुंचा:

श्रीलंका टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में पहुंचा:

टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर में पहला मुकाबला गंवाने के बाद श्रीलंका ने शानदार वापसी की है। उसने नीदरलैंड को 16 रनों से पराजित कर दिया है। इस जीत के साथ ही 2014 की चैंपियन श्रीलंकाई टीम के सुपर-12 में प्रवेश करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

श्रीलंका ने तीन मुकाबले में दो जीत हासिल की है और उसके खाते में दो अंक हैं। नीदरलैंड के पास भी दो जीत और एक हार के साथ दो अंक हैं।

गुरुवार को श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन का स्कोर खड़ा किया। उसकी ओर से कुसल मेंडिस ने अर्धशतकीय पारी खेली। चरित असलंका ने 31 और भानुका राजपक्षे ने 19 रन बनाए। मीरेकेन और लीड को दो-दो विकेट मिले, जबकि क्लासेन-गुगटेन को एक-एक विकेट मिले।जवाबी पारी में नीदरलैंड की टीम तय 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। उसकी ओर से ओपनर मैक्स ओ’डॉड ने अकेले किला लड़ाया। उन्होंने 71 रन बनाए। शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। वनिन्दु हसरंगा को तीन विकेट मिले। महेश तीक्षणा को दो विकेट मिले। लहीरु कुमारा और बिनुरा फर्नांडे को एक-एक विकेट मिले।इस हार के बाद भी नीदरलैंड के सुपर-12 में जाने की उम्मीदें UAE और नामीबिया के मैच पर टिक गई हैं। अभी नीदरलैंड के दो जीत की मदद से 4 अंक लेकर पॉइंट टेबल के दूसरे नंबर पर है। लेकिन, टीम का रन रेट -0.162 है। ऐसे में यदि नामीबिया की टीम UAE को हरा देती है, तो उसके 4 अंक हो जाएंगे और टीम बेहतर रन रेट से सुपर-12 में आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *