सीएम की भेंट मुलाकात:सतगंवा मेला स्थल के सौंदर्यीकरण की सहमति दी, सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों से मिले

सीएम की भेंट मुलाकात:सतगंवा मेला स्थल के सौंदर्यीकरण की सहमति दी, सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों से मिले

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बुधवार की रात विभिन्न समाजों के प्रमुख और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सामाजिक गतिविधियों और उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री का अन्य पिछड़ा वर्ग संगठन द्वारा ठेठरी-खुरमी सहित छत्तीसगढ़ी पकवानों से तौलकर सम्मान किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामाजिक संगठनों के लोगों से मुलाकात के दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की मांग पर एक करोड़ 60 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों की स्वीकृति दी। शिवरीनारायण में उपन्यासकार ठाकुर जगमोहन सिंह के नाम पर लाइब्रेरी की घोषणा की। ठाकुर जगमोहन सिंह प्रसिद्ध उपन्यासकार के साथ ही शिवरीनारायण के तहसीलदार भी रह चुके हैं। ठाकुर समाज द्वारा जांजगीर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जगह तय कर एस्टीमेट तैयार करने कहा। सिक्ख समाज को पामगढ़ के गुरुद्वारे में धर्मशाला निर्माण के लिए 20 लाख रुपए और घाट निर्माण की भी स्वीकृति दी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को अधिकारियों की बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं के कामों की गुणवत्ता में सुधार की जरूरत है। इस क्षेत्र के कुछ ग्रामों में शिकायत आई है। यह दूर होनी चाहिए। अंचल के कुछ ग्रामों में डूबान क्षेत्रों के किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिलने की शिकायत पर उन्होंने कलेक्टर को पहल कर किसानों को राशि दिलाने को कहा है। बघेल ने टेल एरिया के खेतों तक पानी पहुंचाने की ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *