ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों से आज गुरुवार को घरेलू बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 212.88 अंक या 0.36% बढ़कर 59,756.84 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 80.60 अंक या 0.46%% की तेजी देखने को मिली। ये 17,736.95 पर बंद हुआ। BSE पर आज 3549 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1837 शेयर हरे तो 1585 शेयर लाल निशान में रहे। 127 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए।BSE का मिडकैप इंडेक्स 110.85 अंक या 0.44% की तेजी के साथ 25,151.71 पर पहुंच गया। स्मॉलकैप इंडेक्स 118.18 अंक या 0.41% बढ़कर 28,866.12 पर बंद हुआ। वहीं NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो 2.96% की तेजी निफ्टी रियल्टी में दिखी। मेटल 2.71% की तेजी के साथ बंद हुआ। बैंक और FMCG करीब आधा फीसदी चढ़े। ऑटो में 0.21% की तेजी रही। IT में 0.52% की गिरावट दिखी।
