CM भूपेश ने बेलौदी में की गोवर्धन पूजा

CM भूपेश ने बेलौदी में की गोवर्धन पूजा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोवर्धन पूजा में शामिल होने अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन के बेलौदी गांव पहुंचे। बेलौदी के ग्रामीणों ने अपनी ग्रामीण संस्कृति के अनुसार मुख्यमंत्री का जोहार (स्वागत) किया। इससे मुख्यमंत्री काफी खुश हुए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गोवर्धन पर्व को प्रकृति प्रेम और परोपकार का प्रतीक माना गया है। इसलिए हम सभी को प्रकृति से लगाव रखना चाहिए और इसकी रक्षा करनी चाहिए।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ पूजा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेलौदी के कला मंच पहुंचकर लोगों से मुलाकात भी की। यहां भगवान कृष्ण की एक सुंदर प्रतिमा है, जो अपनी एक उंगली में गोवर्धन रूपी पर्वत को उठाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ इस प्रतिमा की परिक्रमा की। इसके बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का गोबर से तिलक लगाकर स्वागत किया।पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने लोकहित की कामना की। उन्होंने कहा लोक आस्था का यह पर्व सभी के जीवन में नव ऊर्जा और बंधुत्व का संचार करे। हर घर धन धान्य से परिपूर्ण हो। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव का भ्रमण किया और ग्रामीणों से भेंट भी की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग काफी खुश हुए। बच्चों और महिलाओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *