देश में पहली बार बनेंगे C-295 एयरक्राफ्ट:

देश में पहली बार बनेंगे C-295 एयरक्राफ्ट:

गुजरात के वडोदरा में एयरफोर्स के लिए C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बनाए जाएंगे। इसके लिए टाटा ने यूरोपियन कंपनी एयरबस के साथ मिलकर डील की है। खास बात है कि देश में अभी तक इस तरह के एयरक्राफ्ट नहीं बनाए जाते थे। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 21,935 करोड़ रुपए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वडोदरा में इस प्लांट का उद्घाटन करेंगे।

सितंबर 2021 में भारत ने एयरबस डिफेंस एंड स्पेस (ADSpace) के साथ लगभग 21,000 करोड़ रुपए की डील की थी। इसमें पुराने एवरो-748 की जगह C-295 एयरक्राफ्ट खरीदने की डील हुई थी। 56 विमानों की मांग की गई थी। इनमें से 16 स्पेन से बनकर आएंगे और बाकी 40 गुजरात के वडोदरा में बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *