फिलीपींस के एक दक्षिणी प्रांत में भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन से 72 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही करीब 14 लोग लापता और 33 लोग घायल हैं। बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, इससे लोग अपने घरों में फंस गए हैं। पहले बारिश और भूस्खलन से मांगे गए लोगों की संख्या 45 बताई गई थी। बाद में नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गई टीम ने रिपोर्टिंग में गलती की थी। इसकी वजह से मौतों की गणना दोबारा की गई। राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा प्रमुख राफेलिटो एलेजांद्रो ने इसकी पुष्टि की है।मौसम विभाग का कहना है कि तूफान नालगेई के चलते इलाके में भारी बारिश हो रही है। आज यानि शनिवार को इसके पूर्वी तट के इलाके से टकराने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक सैम दुरान के मुताबिक 28 अक्टूबर की दोपहर उत्तरी समर प्रांत के पूर्वी शहर काटरमैन से 180 किलोमीटर दूर था। यह तूफान तेजी से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, इससे 85 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।