4 विधायकों को 100 करोड़ ऑफर हुआ:तेलंगाना के CM का आरोप

4 विधायकों को 100 करोड़ ऑफर हुआ:तेलंगाना के CM का आरोप

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने भाजपा पर अपने विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया है। उन्होंने रविवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा- दिल्ली के दलाल हमारे विधायकों को रिश्वत देकर खरीदने का काम कर रहे हैं। तेलंगाना के एक फार्महाउस में हमारे 4 विधायकों को 100 करोड़ रुपए की पेशकश की गई, लेकिन KCR के विधायक बिकने वाले नहीं।

के. चंद्रशेखर राव (KCR) रविवार को मुनुगोड़े में एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। यहां 3 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। KCR ने कहा- हमारे विधायकों ने रिश्वत नहीं ली। उन्होंने ऑपरेशन लोटस के बारे में पुलिस को सूचना दी थी। हमारी सरकार को गिराने के लिए भाजपा हमारे 20-30 विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है।

इधर, तेलंगाना सरकार ने राज्य में CBI की एंट्री पर भी सख्ती कर दी है। एजेंसी को राज्य में किसी मामले की जांच के लिए सरकार की परमिशन लेना अनिवार्य कर दिया गया है।KCR ने कहा- ये लोग बोलते हैं कि वे तेलंगाना पर कब्जा करना चाहते हैं। मैं किसानों से कहना चाहता हूं कि हमें सावधानी से मतदान करना चाहिए। ऐसी राजनीति की वजह से हम रिश्वत लेने के धोखे में नहीं आ सकते। मैं भाजपा के लोगों से पूछना चाहता हूं कि यह क्रूरता क्यों? आप और कितनी पावर चाहते हैं। आप पहले ही दो बार चुने जा चुके हैं, फिर आप सरकारों को क्यों गिरा रहे हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *