हरियाणा में हिसार के आदमपुर उपचुनाव में चुनावी रैली करने पहुंचे CM मनोहर लाल खट्टर की रैली में हंगामा हो गया। वहां एक युवक CM को महिला विरोधी का बताने का पोस्टर लेकर घुस गया। उसने CM के खिलाफ नारेबाजी की। यह देख पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
इसी दौरान CM मनोहर लाल को सम्मानित करने के लिए हल लेकर जा रहे एक नेता मंच से नीचे गिर पड़े। इस दौरान रैली में CM ने भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई के लिए वोट मांगे। सीएम ने आदमपुर की जनता की नब्ज पकड़ते हुए पूर्व सीएम भजनलाल की शान में खूब कसीदे पढ़े।CM ने कहा कि 2005 में भजन लाल के CM बनने की राह में रोड़ा बने कांग्रेसी नेता भूपेंद्र हुड्डा पर भी खूब निशाने साधे और आदमपुर की जनता को पुराने किस्से भी सुना गए। कुमारी सैलजा और अशोक तंवर के बहाने पूर्व सीएम को दलित विरोधी बताया।