भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवे और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (4 नवंबर) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 113 अंकों की तेजी के साथ 60,950 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 65 अंक बढ़कर 18,117 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं सिर्फ 12 शेयरों में गिरावट रही।अडाणी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को, बजाज फिनसर्व, jSW स्टील, अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, अल्ट्रा टेक सीमेंट, टाटा मोटर्स और SBI समेत 28 शेयर्स निफ्टी-50 के गेनर्स रहे। हीरो मोटोकॉर्प, डॉ रेड्डी, सिप्ला, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डिविस लैब और BPCL समेत 22 शेयर्स निफ्टी के लूजर्स रहे।
वहीं NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 6 में तेजी देखने को मिली। मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 4.21% की तेजी आई। PSU बैंक और मीडिया सेक्टर में 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। इनके अलावा ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी सेक्टर में भी बढ़त रही। बैंक, FMCG, IT, फार्मा और प्राइवेट बैंक सेक्टर में गिरावट रही।