बाराबंकी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां सुमली नदी नाव पलटने से 30 लोग डूब गए। जिसमें से 3 बच्चों की मौत हो गई है। जबकि 7 लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि 20 लोग सुरक्षित बाहर निकाल आए। सभी लोग दंगल देखने जा रहे थे। हालांकि पुलिस और गोताखोर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। मौके पर डीएम-एसपी समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं।