हरियाणा में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग:6 बजे तक 67% मतदान

हरियाणा में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग:6 बजे तक 67% मतदान

हरियाणा पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। शाम 6 बजे तक 67% मतदान हुआ है। वोटिंग का समय समाप्त हो चुका है, लेकिन कुछ जिलों में अभी भी लाेग लाइन में लगे हुए हैं। दूसरे चरण में कुल 48 लाख 39 हजार 748 मतदाता हैं। अब तक 32,39,006 लोग मतदान कर चुके हैं।

सबसे ज्यादा 73.4% मतदान गुरूग्राम में हुआ। सबसे कम 58.7% मतदान सोनीपत में रहा। CM मनोहर लाल खट्‌टर के जिले करनाल में 68.7% और गृह मंत्री अनिल विज के जिले अंबाला में 66.9% मतदान रहा।मतदान के बीच अंबाला के गांव फतेहगढ़ में वोटर लिस्ट से 40-50 ग्रामीणों का नाम गायब होने से हंगामा शुरू हो गया। इसकी भनक लगते ही DSP रमेश कुमार, पंजोखरा थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। यहां पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। मामला बढ़ता देख DRO मौके पर पहुंचे। यहां सभी ग्रामीणों को पिछली लिस्ट के मुताबिक, वोटिंग करने की अनुमति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *