भारत को कच्चा तेल सप्लाई करने के मामले में रूस ने इराक और सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया है। एनर्जी कार्गो ट्रैकर वोर्टेक्स (ECCV) की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने अक्टूबर में भारत को रोजाना 9 लाख 35 हजार 556 बैरल कच्चे तेल की सप्लाई की है।
यह बढ़त यूक्रेन युद्ध के कारण में मॉस्को पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बाद हुई है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि भारत को इराक 20.5% और सऊदी अरब 16% यानी कुल 36.5% कच्चा तेल सप्लाई किया है। भारत ने जहां रूस से सबसे ज्यादा तेल मंगाया है, वहीं पाकिस्तान अब भी रूस से डिस्काउंट की मांग पर अटका हुआ है।