रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन G20 में शामिल नहीं होगें। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, पुतिन इंडोनेशिया के बाली में 15-16 नवंबर को होने वाले G20 समिट में नहीं जाएंगे। उनकी जगह रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव वर्चुअली शामिल होंगे। हालांकि इंडोनेशिया में रूसी एंबेसी के चीफ ऑफ प्रोटोकॉल यूलिया टॉम्स्काया ने कहा- हम कोशिश कर रहें है कि पुतिन भी वर्चुअली शामिल हो सकें।
पुतिन के बाली जाकर G20 में शामिल नहीं होने का फैसला ऐसे समय लिया गया है जब रूसी सेना यूक्रेन के साथ हो रही जंग में पिछड़ रही है। क्रेमलिन भी पश्चिमी देशों की निंदा से बचने के रास्ते ढूंढ रहा है। दरअसल, G20 में भारत, अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों के नेता शामिल होंगे। ये देश शुरुआत से ही जंग के विरोध में रहे हैं लेकिन 9 महीने बाद भी जंग जारी है। इसे लेकर रूस की निंदा होती है।