अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन:ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी आगे

अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन:ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी आगे

अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन चल रहे हैं। ये चुनाव राष्ट्रपति बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए अग्निपरीक्षा है। इसके रिजल्ट 2024 के राष्ट्रपति चुनाव को सीधे तौर पर प्रभावित करेंगे। आसान शब्दों में समझें तो लोगों के वोटों के आधार पर राष्ट्रपति की उम्मीदवारी तय की जाती है और फिर राष्ट्रपति चुना जाता है।

बहरहाल, ये 2024 की बात है। यहां हम इन मिड टर्म इलेक्शन के बारे में जानकारी दे रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव में रिपब्लिकन पार्टी ने 207 सीटें जीत ली है। बहुमत के लिए 218 सीटें चाहिए है। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी 189 सीटें ही जीत पाई है। ऐसे में अगर इन मिड टर्म इलेक्शन में बाइडेन और उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत खो देते हैं तो वो काफी कमजोर हो जाएंगे।

दूसरे शब्दों में कहें तो बाइडेन फिर नाम के ही राष्ट्रपति रह जाएंगे। हर बड़ा फैसला लेने के लिए उन्हें संसद में विपक्ष यानी डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के भरोसे रहना होगा। क्योंकि जिस भी पार्टी की जीत होती है यानी संसद में जिस पार्टी के मेंबर्स ज्यादा होते हैं उस पार्टी का दबदबा होता है। वही पार्टी कानून बनाने में ज्यादा अहम रोल अदा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *