अमृतसर में भूकंप के झटके:4.1 मैग्नीट्यूड तीव्रता

अमृतसर में भूकंप के झटके:4.1 मैग्नीट्यूड तीव्रता

अमृतसर सहित पंजाब के अन्य हिस्सों में सोमवार अलसुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर ऑफ भूकंप विज्ञान से मिली जानकारी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 4.1 मैग्नीट्यूड थी, जो किसी भी इमारत को हिलाने में सक्षम है। वहीं इस भूकंप का केंद्र बिंदू पाकिस्तान में बताया जा रहा है।

नेशनल सेंटर ऑफ भूकम्प विज्ञान से मिली जानकारी के अनुसार अलसुबह 3.42 बजे अमृतसर में 4.1 मैग्नीट्यूट तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

इसका केंद्र बिंदू 145 कि.मी. अमृतसर से पश्चिम में पाकिस्तान के चिनिओट शहर से 8 कि.मी. दूर आंका गया है, जो सतह से 10 किमी नीचे है। पाकिस्तान के चिनिओट में इसकी तीव्रता 4.2 मैग्नट्यूट आंकी गई। इस भूकंप से अभी तक किसी भी जानी-माली नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *