तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 7 के सुपरिन्टेंडेंट अजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। कुमार पर आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को VIP ट्रीटमेंट देने और जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को धमकी देने के आरोप में कुमार पर यह कार्रवाई की गई है।
दरअसल, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने हाल ही में दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें जेल सुपरिन्टेंडेंट पर जैन को फेवर करने का आरोप लगाया था। सुकेश ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत के खिलाफ अपनी शिकायत वापस लेने के लिए धमकी मिलने की भी बात कही थी। इसके बाद LG ने जांच कमेटी बनाई थी। इस कमेटी की सिफारिशों के बाद ही कुमार को सस्पेंड किया गया है।