अक्टूबर महीने में रिटेल महंगाई घटकर 6.77% पर आ गई है। सितंबर में ये 7.41% थी। वहीं एक साल पहले यानी अक्टूबर 2021 में ये 4.48% थी। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई दर के आंकड़े सोमवार (14 नवंबर) को जारी किए गए। लगातार 2 महीने बढ़ने के बाद CPI में यह गिरावट देखने को मिली। महंगाई 3 महीने के निचले स्तर पर भी आ गई है।खाने-पीने का सामान खास तौर पर सब्जियों और दालों की कीमतों के घटने की वजह से महंगाई घटी है। अक्टूबर महीने में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर सितंबर के 8.6% से घटकर 7.01% पर आ गई। जबकि सब्जियों की महंगाई सितंबर के 18.05% से घटकर 7.77% पर पहुंच गई है।