इंडोनेशिया के बाली में मंगलवार से G20 की बैठक होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट में शामिल होने बाली रवाना हो गए हैं। 45 घंटे के दौरे में मोदी 20 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वो 10 से ज्यादा नेताओं से मुलाकात करेंगे।
इसके पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बाली पहुंच गए हैं। दोनों के बीच अहम मीटिंग हुई। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक, मीटिंग से पहले बाइडेन ने चीनी राष्ट्रपति से हाथ मिलाया और कहा- आपको देखकर बहुत खुशी हुई। इसके बाद दोनों नेता मीटिंग रूम में चले गए।भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मोदी ब्रिटिश PM ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान मोदी ब्रिटिश PM सुनक से दोनों देशों के बीच होने वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर बातचीत करेंगे। इस मुलाकात में बाइलैटरल रिलेशन्स को लेकर तय रोडमैप 2030 पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।