सेंसेक्स 170 अंक गिरकर 61,624 पर बंद, निफ्टी 20 अंक टूटा;

सेंसेक्स 170 अंक गिरकर 61,624 पर बंद, निफ्टी 20 अंक टूटा;

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (14 नवंबर) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 170 अंकों की गिरावट के साथ 61,624 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 20 अंक गिरकर 18,329 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं सिर्फ 13 शेयरों में गिरावट रही।हिंडाल्को, अपोलो हॉस्पिटल, टाटा मोटर्स, ग्रासिम, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील समेत 26 शेयर्स निफ्टी के टॉप गेनर रहे। डॉ रेड्‌डी, कोल इंडिया, ITC, हिंदुस्तान यूनिलीवर, SBI, ICICI बैंक, नेस्ले इंडिया, ONGC समेत 24 शेयर्स निफ्टी के लूजर्स रहे।LIC का शेयर आज 36.50 रुपए यानी करीब 6% की तेजी के साथ 664.20 रुपए पर बंद हुआ। शुक्रवार को 30 सितंबर 2022 को खत्म दूसरी तिमाही (Q2FY23) के रिजल्ट आने के बाद LIC के शेयर में यह तेजी देखने को मिली। इस तिमाही में LIC का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 11 गुना बढ़कर 15,952.49 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में LIC का नेट प्रॉफिट 1,433.71 करोड़ रुपए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *