भारतीय शेयर बाजार ने आज यानी बुधवार को नया 52 वीक हाई बनाया है। सेंसेक्स 62,052.57 पर पहुंच गया। हालांकि ये 107.73 अंक या 0.17% बढ़कर 61,980 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 6.25 या 0.034% की मामूली बढ़त के साथ 18,409.65 बंद हुआ। सेंसेक्स पर 14 शेयर गिरावट के साथ और 16 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
बिकाजी फूड और ग्लोबल हेल्थ (मेंदाता) की शानदार लिस्टिंग हुई है। बिकाजी फूड्स NSE पर 322.80 रुपए पर और BSE पर 321.15 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसने 334.70 का हाई बनाया। इसका इश्यू प्राइस 300 रुपए था। ये 17.45 रुपए या 5.82% बढ़कर 317.45 पर बंद हुआ
वहीं ग्लोबल हेल्थ का शेयर BSE पर 398.15 रुपए और NSE पर 401 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसने 25% से ज्यादा चढ़कर 424.10 रुपए का हाई बनाया। इसका इश्यू प्राइस 336 रुपए था। ये 79.30 रुपए या 23.60% बढ़कर 415.30 पर बंद हुआ।