कवासी लखमा के काफिले की गाड़यों की आपस में टक्कर:

कवासी लखमा के काफिले की गाड़यों की आपस में टक्कर:

कांकेर जिले में रविवार को छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा की फॉलो गाड़ियों की एक-दूसरे के साथ टक्कर हो गई है। अचानक ब्रेक लगने से हादसा हुआ है। हालांकि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। NH- 30 पर चारामा के मचांदुर नाके के पास गाड़ियां आपस में टकराईं। दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।

कवासी लखमा भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के जनसम्पर्क कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चारामा आ रहे थे, तभी आगे चल रहे वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे चल रही गाड़ी उससे जा टकराई। थोड़ी देर तक मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही, लेकिन जल्द ही पुलिस ने यातायात बहाल कर लिया। इसके बाद मंत्री कवासी लखमा के काफिले को आगे रवाना कर दिया गया। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने बताया कि ड्राइवर नया है, इसलिए वो स्थिति को संभाल नहीं पाया, हालांकि सभी सुरक्षित हैं।उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने गांव-गांव में जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। उनके साथ पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और मंत्री कवासी लखमा भी हैं। आज इसी कड़ी में मंत्री कवासी लखमा ने चुनाव प्रचार किया और कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को वोट देने की अपील की। साथ ही हराडुला ग्राम पंचायत में भी चुनावी चौपाल का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *