221 रन से हारा डबल वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड:ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से वनडे सीरीज पर कब्जा किया;

221 रन से हारा डबल वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड:ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से वनडे सीरीज पर कब्जा किया;

9 दिन पहले टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में 221 से रन हरा दिया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेले गए इस मैच का फैसला डकवर्थ लुईस मेथड से हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 364 रन का टारगेट दिया था। जवाब में इंग्लैंड 142 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस मैच को देखने महज 5,335 लोग मैदान पहुंचे। 90% से ज्यादा स्टैंड्स खाली रहे। इस मैच के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज भी 3-0 से जीत ली।ऑस्ट्रेलिया के ओपनर्स ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर ने 269 रन की पार्टनरशिप की। दोनों ने ही शतक जड़े। हेड ने 130 बॉल पर 152 और वॉर्नर ने 102 बॉल पर 106 रन की पारी खेली। दोनों की पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 48 ओवर में 355 रन बना दिए। इंग्लैंड के ओली स्टोन ने 4 विकेट लिए। बारिश के चलते मैच 50 की बजाय 48 ओवर का किया गया। ऐसे में इंग्लैंड को 364 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला।

364 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 31.4 ओवर में 142 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड 221 रन से मैच हार गया। वनडे इतिहास में यह इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है। ऑस्ट्रेलिया से पहले श्रीलंका ने 2018 में उन्हें 219 रन से हराया था।

इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय ने 33 और जेम्स विंस ने 22 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा ने 31 रन पर 4 विकेट लेकर इंग्लिश बल्लेबाजी पर लगाम लगाई। जम्पा ने सीरीज में 5.14 की इकोनॉमी से 11 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *