भारत जोड़ो यात्रा में राहुल, प्रियंका और देवेंद्र चले साथ:

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल, प्रियंका और देवेंद्र चले साथ:

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे देशभर में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा इस समय मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। इस यात्रा में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की अलग ही भूमिका नजर आ रही है। यात्रा में जहां देवेंद्र यादव, प्रियंका गांधी वाड्रा से चलते-चलते मंथन करते दिखे तो वहीं राहुल गांधी उनका हाथ पकड़ कर चलते नजर आए। इसी यात्रा में राहुल गांधी बाइक से चले तो देवेंद्र यादव उनके साथ साथ दौड़ते रहे। विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि वो मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुए राहुल ने वहां रात रुकने के बाद रविवार सुबह 5 बजे से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान एक युवक बाइक लेकर राहुल गांधी जी से मिलने आया। राहुल उसकी बाइक में बैठकर कुछ दूर तक गए। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव और अन्य समर्थक बाइक के साथ-साथ दौड़ते हुए वहां तक गए। इस दौरान देवेंद्र राहुल गांधी के साथ कई किलोमीटर पैदल चले। विधायक ने चलते चलते राहुल गांधी को समझाया कि उनकी यात्रा मध्यप्रदेश के किन जिलों से होकर गुजरेगी। इन सभी जगह कहां-कहां राहुल गांधी के कार्यक्रम होंगे। इन सब की कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी देवेंद्र को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *