शेयर बाजार हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, यानी बुधवार (30 नवंबर) को 63,000 के पार पहुंच गया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63303.01 के नए ऑल टाइम हाई पर भी पहुंचा। इससे एक दिन पहले मंगलवार को ही सेंसेक्स ने 62,887.40 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
आज सेंसेक्स 417.81 या 0.67% बढ़कर 63,099.65 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही सेंसेक्स ने अपना नया क्लोजिंग हाई भी बनाया। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं 7 शेयरों में ही गिरावट रही। M&M सबसे ज्यादा 4% चढ़ा।
निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई और क्लोजिंग हाई बनाया। 3 बजे के बाद बाजार में अचानक तेज उछाल आया। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,816.05 के स्तर पर पहुंचा। इससे एक दिन पहले ही निफ्टी ने 18,678.10 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
आज यह 140.30 अंक या 0.75% बढ़कर 18,758.35 के स्तर पर बंद हुआ। ये निफ्टी का नया क्लोजिंग हाई भी है। आज के कारोबार में निफ्टी के 50 शेयर में से 49 हरे निशान में और 1 बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। M&M, हिंडाल्कों और ग्रासिम में तेजी रही।