CG में खदान धंसने से 6 लोगों की मौत:

CG में खदान धंसने से 6 लोगों की मौत:

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित एक छुई खदान धंसने से वहां काम कर रहे 6 मजदूरों की दबने से मौत हो गई। मृतकों में 5 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है। दो घायलों में एक 14 साल की लड़की भी शामिल है। दोनों का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है।

मलबे के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू टीम ने काफी देर तक मलबा हटाकर सर्चिंग अभियान चलाया। मलबा हटाने के बाद वहां कोई और लोगों के नहीं दबे होने की पुष्टि होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद किया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके से रवाना हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *