ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया, 1000वें मैच में मेसी का गोल

ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया, 1000वें मैच में मेसी का गोल

कतर में खेले जा रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप के दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना ने 10वीं बार क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। उसका क्वार्टर फाइनल में मुकाबला नीदरलैंड से होगा। दोनों के बीच यह मैच 9 दिसंबर को खेला जाएगा। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने अपने 1000वें मैच में एक गोल किया। उन्होंने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मैच के 35वें मिनट में मेसी ने शानदार गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 से बढ़त दिला दी। यह मेसी के करियर का 789वं गोल रहा। सेकेंड हाफ के 57वें मिनट में जूलियन अल्वारेज ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

मेसी ने वर्ल्ड कप में गोल करने के मामले में पुर्तगाल के क्रिस्टयानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया है। मेसी का यह वर्ल्ड कप में 9वां गोल था, जबकि इस टूर्नामेंट में उनका तीसरा गोल था। रोनाल्डो ने वर्ल्ड कप में अब तक आठ गोल किए हैं। वहीं, मेसी पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट में गोल करने में सफल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *