पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूरोप की टॉप फुटबॉल लीग में खेलते नजर नहीं आएंगे। क्योंकि, वे साउदी अरब के क्लब अल नासिर से जुड़ गए हैं और अब वे UAE की लीग में खेलेंगे।
स्पेन की वेबसाइट मार्का ने दावा किया है कि 37 साल के रोनाल्डो ने 1730 करोड़ रुपए (200 मिलियन यूरो) में UAE के क्लब के साथ डील साइन की है। इसके अनुसार वे अगले ढाई सीजन क्लब से जुड़े रहेंगे। हालांकि, रोनाल्डो ट्रॉन्सफर विंडो खुलने के बाद ही क्लब से जुड़ सकेंगे।रोनाल्डो ने एक विवादित इंटरव्यू के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ दिया था। वे करीब एक साल तक क्लब के साथ रहे। दोनों के बीच 216 करोड़ रुपए का एग्रीमेंट हुआ था। उससे पहले वे यूवेंट्स की ओर से खेलते थे।