सिंगापुर में लालू का किडनी ट्रांसप्लांट सफल:

सिंगापुर में लालू का किडनी ट्रांसप्लांट सफल:

सिंगापुर के अस्पताल में सोमवार को RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा। 1 घंटे तक ये ऑपरेशन चला। लालू को उनकी बेटी रोहिणी ने किडनी डोनेट की। लालू से पहले रोहिणी का ऑपरेशन किया गया। फिलहाल दोनों ICU में हैं। लालू यादव का हाथ हिलाकर अभिवादन करते वीडियो उनकी बड़ी बेटी मिसा भारती ने शेयर किया है।

उन्होंने लिखा- हमारे लिए बहुत सुकून देनेवाला क्षण था जब पापा से ICU में थोड़ी देर के लिए मिलने की इजाज़त मिली। पापा ने हाथ हिलाकर आप सब की शुभकामनाओं को वीडियो के माध्यम से स्वीकार किया और आभार व्यक्त किया।

ऑपरेशन से पहले रोहिणी ने लालू के साथ फोटो ट्वीट की। लिखा- रेडी टु रॉक एंड रोल। मेरे लिए इतना ही काफी है, आपकी खैरियत मेरी जिंदगी है।

RJD सुप्रीमो के किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया 3 दिसंबर से शुरू हो गई थी। रोहिणी और लालू दोनों का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है। सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू का ऑपरेशन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *