छत्तीसगढ़ में देश की सबसे फास्ट ट्रेन: वंदेभारत बिलासपुर पहुंची

छत्तीसगढ़ में देश की सबसे फास्ट ट्रेन: वंदेभारत बिलासपुर पहुंची

देश की सबसे तेज चलने वाली वंदेभारत ट्रेन छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए 11 दिसंबर को शुरू होने वाली है। इस बीच बुधवार की रात 12.40 बजे यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पहुंची। यह ट्रेन कोचिंग डिपो में परीक्षण के बाद 10 दिसंबर को नागपुर के लिए रवाना होगी। वहां से 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। वंदेभारत ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के बीच 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। SECR के लिए यह पहली ट्रेन होगी, जो सबसे तेज गति से दौड़ेगी।

सेमी-हाई स्पीड इस ट्रेन की खासियत है कि यह स्मूथली रन करेगी। इसे पुराने रूप से भी बेहतर डिजाइन दिया गया है। इसके साथ ही इसमें यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इसमें रिवॉल्विंग सीट लगाई गई है। इसमें ऑटोमेटिक फायर सेंसर की व्यवस्था के साथ गेट में सेंसर लगा है, जिससे गेट ऑटोमेटिक खुलेगी और बंद हो जाएगी। ट्रेन में यात्रियों के लिए सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *