भूपेंद्र पटेल दूसरी बार बनेंगे गुजरात के CM:बीजेपी की विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

भूपेंद्र पटेल दूसरी बार बनेंगे गुजरात के CM:बीजेपी की विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

गुजरात के सीएम पद के लिए एक बार फिर से भूपेंद्र पटेल को चुना गया है। शनिवार को गांधीनगर स्थित कमलम ऑफिस में विधायक दल की बैठक में सर्व सम्मति से उनके नाम पर मुहर लग गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में विधायक की दल की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बतौर निरीक्षक शामिल हुए थे।शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ राज्य में नई सरकार के गठन से पहले औपचारिक इस्तीफा दिया था। भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को गांधीनगर के हेलीपैड मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गौरतलब है कि गुजरात की 182 विधानसभा सीट में से 156 सीट पर विजय हासिल करके भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।गुजरात में पहली बार वर्ष 1962 में विधानसभा के चुनाव हुए थे। तब से लेकर अब तक पिछले 60 वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ, जब किसी पार्टी ने गुजरात में 150 या उससे ज्यादा सीटें जीती हों। बीजेपी ने इस बार नया इतिहास रचते हुए गुजरात की 182 सीटों में से बीजेपी को 156 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस को 17, आम आदमी पार्टी को 5 और अन्य को चार सीटों पर जीत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *