जम्मू-कश्मीर में 2022 में मारे गए 56 विदेशी आतंकी:

जम्मू-कश्मीर में 2022 में मारे गए 56 विदेशी आतंकी:

जम्मू-कश्मीर में इस साल यानी 2022 में सुरक्षा बलों ने 56 विदेशी आतंकियों को मार गिराया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, DGP दिलबाग सिंह ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादी रैंकों में शामिल होने वाले 102 स्थानीय युवाओं में से 86 का भी सफाया कर दिया।

आतंकवादी संगठन, पाकिस्तानी खुफिया ISI और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली एजेंसियों से डरने की कोई जरूरत नहीं है। इस तरह के फरमान जारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस साल सुरक्षा बलों ने सबसे ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है।सिंह ने कहा कि जो लोग आतंकवाद का रास्ता चुनते हैं, उनका जीवन बहुत छोटा होता है। युवाओं आतंकवाद नहीं बल्कि शांति और समृद्धि का रास्ता अपनाना चाहिए। आतंकवाद अब आखिरी चरण में है। आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इनसे जुड़े ब्लॉग और वेबसाइट हमारी निगरानी में हैं। उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *