62 साल के भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री की शपथ ली। गांधीनगर सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में राज्यपाल ने दोपहर 2 बजे उन्हें पद की शपथ दिलाई। भूपेंद्र पटेल के बाद 16 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें आठ कैबिनेट, दो स्वतंत्र प्रभार और छह राज्यमंत्री हैं।
शपथ ग्रहण के बाद भूपेंद्र पटेल ने सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एडमिनिस्ट्रेशन, पुलिस हाउसिंग, सूचना एवं प्रसारण, शहरी विकास और माइन्स एंड मिनरल मंत्रालय जैसे कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं।गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री बनने वाले पटेल पाटीदार समुदाय से इकलौते नेता हैं, जो लगातार दूसरी बार CM बन रहे हैं। उन्हें 15 महीने पहले विजय रुपाणी की जगह गुजरात की जिम्मेदारी दी गई थी। भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में हार्दिक पटेल को जगह नहीं मिली। हालांकि पटेल ने सुबह कहा था कि पार्टी डिसाइड करेगी कि वे कैबिनेट में रहूंगा या नहीं। जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वे उसका निर्वहन करेंगे।