छत्तीसगढ़ में धान की भरपूर खेती होती है इसलिए धान से इथेनॉल बनाने की अनुमति केंद्र सरकार से मांग रहे हैं। 12 उद्योगपतियों से हमने एमओयू कराया है। इस आशा में कि केंद्र सरकार अनुमति देगी। हम बस अनुमति चाहते हैं पौने 4 साल हो गए हैं मगर अभी तक अनुमति नहीं मिली। उन्होंने कहा इथेनॉल प्लांट बनेगा तो धान की कीमत में इजाफा होगा। यह बातें भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बुधवार को खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बगारपाली और एमके बाहरा पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही।
ग्राम बगारपाली और एमके बाहरा में सीएम ने कई घोषणाएं की जिनमें मुख्यरूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा को 30 बिस्तर से 100 बिस्तर में उन्नयन, ग्राम कुलिया में विद्युत सब-स्टेशन की स्वीकृति शामिल हैं। वहीं चण्डी मंदिर बागबाहरा और खल्लारी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम आ रहे थे तब पैरा जलाने की गंध आ रही थी। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि पैरा जलाने का कोई फायदा नहीं है। ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। इसलिए हम चाहते हैं कि आप दान करें।
उन्होंने कहा कि किसान भाइयों के माथे पर चिंता की लकीर नहीं होनी चाहिए यह हमारे सरकार की प्रतिबद्धता है। हमने सरकार बनते ही 19 लाख किसानों का साढ़े नौ हजार करोड़ माफ किया, घाटा सह कर भी किसानों से किया वादा हमने पूरा किया 25 सौ क्विंटल में धान लिया।
फोटो परिचय। 14 महा 102 भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद ग्राम बगारपाली में सेल्फी लेते सीएम। 103 एमके बाहरा में लोगों से रूबरू होते सीएम। फोटो परिचय। 14 महा 105 रेस्ट हाउस बागबहरा में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करते सीएम।