टीएस ने कहा- वंदेभारत नहीं वो वंदेभाजपा ट्रेन, इसके कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का अपमान किया

टीएस ने कहा- वंदेभारत नहीं वो वंदेभाजपा ट्रेन, इसके कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का अपमान किया

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रेलवे प्रशासन पर बोलते हुए कहा कि रेलवे की ओर से शुरू की गई ट्रेन का नाम वंदेभारत नहीं वंदे भाजपा नाम रह गया है। इस ट्रेन के शुभारंभ में केंद्र की मोदी सरकार और रेलवे प्रोटोकॉल और शिष्टाचार भी भूल गए हैं। ट्रेन को इस जोन से शुरू करना चाहते तो नागपुर में भी कार्यक्रम हो सकता था। लेकिन, मोदी की नीति है बाकी सबको छोड़ो, सिर्फ भाजपा है। इस तरह से छत्तीसगढ़ की उपेक्षा की गई है और आमजन का अपमान है। बिलासपुर में गोलीकांड की घटना चिंता की बात है। पुलिस चाहती तो इस घटना को रोक सकती थी। यह पुलिस का फेल्युअर है।

बिलासपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि केन्द्र सरकार पर छत्तीसगढ़ का 13 सौ करोड़ रुपए बकाया है। नेता प्रतिपक्ष रहने के दौरान जीएसटी से होने वाले प्रदेश के नुकसान का हमने अनुमान लगाया था। आज वही स्थिति आ गयी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा हमने पिछले चार साल में जितना काम किया। उतना भाजपा की सरकार ने 15 साल में भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध का होना चिंताजनक है। किसी भी आकस्मिक घटना को रोकी नहीं जा सकती। लेकिन, कुछ घटनाएं ऐसी भी होती है जिसे पूर्व सूचना के आधार पर पुलिस रोक सकती है। बिलासपुर में हुई गोलीकांड में पहले से ही दो पक्षों में विवाद की स्थिति थी, जिस घटना को रोकी जा सकती थी। सुनने में आया है कि इस घटना से दो-तीन माह पहले परिवार के बीच तनाव और कुछ घटनाएं हुई थी। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। लेकिन पुलिस ने अपना काम ठीक से नहीं किया। यदि किया गया होता तो हत्या की वारदात तो नहीं ही होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *