आपका मुकाबला भाजपा से है या फिर ईडी से?:सीएम भूपेश बोले-दोनों से है, इस ज्यादती को पूरा देश समझ रहा

आपका मुकाबला भाजपा से है या फिर ईडी से?:सीएम भूपेश बोले-दोनों से है, इस ज्यादती को पूरा देश समझ रहा

भूपेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा राजनीतिक रूप से लड़ाई लड़ नहीं पा रही है तो वह ईडी और इनकम टैक्स का उपयोग कर रही है।

ईडी का इतना अधिक उपयोग किया जा रहा है कि अब भाजपा के साथ-साथ ईडी से भी मुकाबला करना होगा। ईडी वाले डरा रहे थे कि मार देंगे, मार देंगे और उन्होंने जो करना था कर दिया, इसलिए अब तो डर भी नहीं लगता।हमारा मुकाबला भाजपा और ईडी दोनों से है। हम भाजपा से तो लड़ ही रहे हैं, लेकिन ईडी वाले आने वाले दिनों में गिरफ्तार कर लेंगे तो क्या किया जा सकता है। बिना किसी प्रमाण के उनको गिरफ्तार करने का अधिकार मिला है। किसी को भी गिरफ्तार कर रहे हैं। कभी भी, किसी को भी उठाकर बंद कर रहे हैं। मारपीट कर रहे हैं, प्रताड़ित कर रहे हैं। व्यापारी को, उद्योगपति को किसी को भी उठाकर मारपीट कर रहे हैं। राड से पिटाई कर रहे हैं। कोई कुछ बाेल नहीं पा रहा है।

आखिर कब तक यह ज्यादती चलेगी। एक दिन तो लोग इसके विरोध में खड़े होंगे। पूरा देश समझ रहा है। वह दिन दूर नहीं जब इसका पूरे देश में विरोध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *