सेंसेक्स 461 अंक गिरकर 61,337 पर बंद, निफ्टी 145 अंक टूटा;

सेंसेक्स 461 अंक गिरकर 61,337 पर बंद, निफ्टी 145 अंक टूटा;

शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (16 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 461 अंकों की गिरावट के साथ 61,337 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 145 अंक बढ़कर 18,269 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में लगातार दूसरे दिन यह गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सिर्फ 4 शेयरों में तेजी रही।अडाणी पोर्ट्स, M&M, BPCL, एशियन पेंट्स, डॉ रेड्‌डी, TCS, बजाज ऑटो, SBI समेत निफ्टी के 45 शेयरों में गिरावट रही। वहीं निफ्टी-50 के सिर्फ पांच शेयर टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, HDFC बैंक और UPL में तेजी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *