हरियाणा के मंत्री ने CM भूपेश को बताया राक्षस:कांग्रेस बोली-भाजपा की विचारधारा में पिछड़ों, आदिवासियों, किसानों को सम्मान ही नहीं

हरियाणा के मंत्री ने CM भूपेश को बताया राक्षस:कांग्रेस बोली-भाजपा की विचारधारा में पिछड़ों, आदिवासियों, किसानों को सम्मान ही नहीं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद पर की गई टिप्पणी के भगवाकरण से विवाद बढ़ता जा रहा है। बघेल के एक बयान पर टिप्पणी करते हुए हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा, हिंदुस्तान की सनातन संस्कृति का अध्ययन करें तो हर युग में देवता भी रहे हैं और राक्षस भी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज के राक्षस प्रवृत्ति के महानुभाव हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने विज के इस बयान को छत्तीसगढ़ियों का अपमान बताया है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, भाजपा की विचारधारा में कभी पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों और किसानों को लेकर कोई सम्मान रहा ही नहीं है। एक तरफ इनके राज्य प्रभारी नितिन नबीन छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान करते हैं। इनकी पूर्व प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ियों पर थूकने की बात करती रहीं हैं। वहीं अब इनके नेता अनिल विज एक छत्तीसगढ़िया किसान को राक्षस कह रहे हैं। यह सिर्फ भूपेश बघेल का ही नहीं, सभी छत्तीसगढ़ियों का अपमान है। इस अपमान में प्रदेश भाजपा के नेताओं की मौन सहमति भी शामिल है। आर.पी. सिंह ने कहा, आने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता अपने इस अपमान का बदला जरूर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *