दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी (AAP) से 97 करोड़ रुपए वसूलने के आदेश दिए हैं। इसके लिए मुख्य सचिव को 15 दिन का समय दिया गया है। केजरीवाल पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी के प्रचार में सरकारी पैसे खर्च किए, जो कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।
LG का कहना है कि केजरीवाल ने राजनीतिक विज्ञापन सरकारी विज्ञापन के तौर पर पब्लिश कराए थे। हाईकोर्ट ने विज्ञापनों पर खर्च की गई रकम की जांच के लिए अगस्त 2016 में तीन सदस्यों की कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने 16 सितंबर 2016 को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें AAP को दोषी पाया गया था।