मणिपुर में स्कूल बस पलटी, 7 छात्रों की मौत:

मणिपुर में स्कूल बस पलटी, 7 छात्रों की मौत:

मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को टूर पर जा रही एक स्कूल बस पलट गई। हादसे में 7 छात्रों की मौत हो गई। कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल, यारिपोक की थीं। ये खौपूम की ओर टूर पर जा रही थी। 40 छात्रों को इम्फाल के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने मृतक छात्रों के परिवारों का 5-5 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है। राज्य सरकार के मुताबिक, हादसा सुबह के कोहरे/धुंध के कारण हुआ है। घटना के मद्देनजर सरकार ने 10 जनवरी 2023 तक सभी स्कूल बंद करने का फैसला लिया है।बस में 36 छात्र और टीचर्स भी मौजूद थे। स्टडी टूर पर जाते वक्त बस ओल्ड कछार रोड पर फिसल गई। मृतकों में 5 छात्राएं हैं। घटना सुबह 11.30 बजे की है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दो बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने का दावा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *