ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अपने भाई और राजकुमार प्रिंस एंड्रयू को शाही परिवार की जिम्मेदारियों से बेदखल कर दिया है। सेक्स सकैंडल में फंसने के बाद किंग चार्ल्स की तरफ से लिए गए इस फैसले के बाद उनको बकिंघम महल से निकाल दिया जाएगा। वो कभी शाही परिवार के किसी पद पर नहीं रह पाएंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिंस एंड्रयू को बकिंघम पैलेस में किसी भी कीमत पर दोबारा नहीं घुसने दिया जाएगा। वो अब शाही परिवार का हिस्सा नहीं बल्कि एक आम इंसान होंगे। इस महीने किंग चार्ल्स ने प्रिंस एंड्रयू से उनकी सिक्योरिटी भी छीन ली थी।