सैन फ्रांसिस्को में बने ट्विटर के ऑफिस का किराया नहीं चुकाने पर ट्विटर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल्डिंग मालिक ने बताया कि उन्होंने 16 दिसंबर को ही इसे लेकर मस्क को चेतावनी दी थी कि हार्टफोर्ड बिल्डिंग की 30वीं मंजिल की लीज पांच दिनों में खत्म हो रही है, अगर किराया नहीं चुकाया तो उन्हें डिफॉल्ट घोषित कर दिया जाएगा। लेकिन इसे सीरियस नहीं लिया गया और उन्होंने गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को के स्टेट कोर्ट में याचिका दायर कर दी।दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी एलन मस्क की कंपनी ट्विटर ने दुनिया भर के अन्य ऑफिसों का किराया भी नहीं चुकाया है। मस्क के टि्वटर के टेकओवर के बाद से ही प्रॉपर्टी के मालिकों को किराया नहीं मिला है।