4500 पदों पर मिलेगी सरकारी नौकरी:कर्मचारी चयन आयोग लेगा परीक्षा

4500 पदों पर मिलेगी सरकारी नौकरी:कर्मचारी चयन आयोग लेगा परीक्षा

नए साल में बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। केंद्र सरकार के कई विभागों, उपक्रमों और मंत्रालय में अलग-अलग 4500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से एग्जाम लिया जाएगा। एग्जाम के लिए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में सेंटर बनाए जाएंगे। इन पदों के लिए चार जनवरी तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में निम्न श्रेणी लिपिक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटरों के पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने परीक्षा के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। बेरोजगार युवक आयोग की इस परीक्षा में शामिल होकर आकर्षक केंद्रीय वेतनमान पर नौकरी पा सकते हैं।कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के लिए युवाओं की उम्र एक जनवरी 2022 को 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। लेकिन, एसटी एससी समेत कई विशेष वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *