शिवनाथ नदी के तट पर जले 21 हजार दिए:11 महाआरती से गूंजा शिनवाथ नदी का तट

शिवनाथ नदी के तट पर जले 21 हजार दिए:11 महाआरती से गूंजा शिनवाथ नदी का तट

हर साल की तरह इस बार भी नए साल के अवसर पर दुर्ग जिले के महमरा एनीकट में शिवनाथ नदी के तट पर शिवनाथ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर 21 हजार दीयों को जलाने में शामिल होने और 11 पंडितों द्वारा की जाने वाली महा आरती को देखने कई जिलों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलता रहा।शिवनाथ महोत्सव दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी के किनारे पिछले तीन सालों से लगातार आयोजित की जा रहा है। आयोजन समिति के वरुण जोशी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे से ही शुरू हो गया है। लोग नए साल में यहां आकर भगवान शिव के दर्शन कर रहे थे। नए साल में बुराईयों को छोड़कर अच्छा काम करने का संकल्प ले रहे थे। इसके बाद उन्होंने महोत्सव का आनंद लिया। सबसे अधिक भीड़ शाम 6 बजे के बाद हुई। यहां 10 हजार से अधिक लोग महोत्सव देखने पहुंचे थे। गाड़ियों के लिए काफी दूर अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। यहां आने वाले सभी लोगों ने 21 हजार दिया जलाने में अपनी सहभागिता दी। इसके बाद डीजे की धुन पर रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *