रायपुर पहुंची कुमारी शैलजा बोलीं-‘आरक्षण विधेयक को कानून बनने से रोका जा रहा’

रायपुर पहुंची कुमारी शैलजा बोलीं-‘आरक्षण विधेयक को कानून बनने से रोका जा रहा’

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा रायपुर पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश में संवैधानिक अधिकारों के हनन की बात कही। कुमारी शैलजा ने कहा- छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार, संवैधानिक रूप से निर्वाचित विधानसभा के अधिकारों का हनन हो रहा है, यहां के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है, उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ के लोगों में बड़ी प्रतिक्रिया है ।

शैलजा ने कहा इन्हीं बातों को लेकर आज बड़ी रैली होने जा रही है। आरक्षण के मामले में लोगों तक सही बात पहुंचना बहुत जरूरी है। ये हमारा कर्तव्य है। लोगों तक बात पहुंचाई जाएगी। विधेयक को कानून बनाने में कैसे अड़चन पैदा की जा रही है। सर्वसम्मति से कोई विधेयक आए और उसके बाद ऐसी अड़चन पैदा करना यहां के लोगों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

कुमारी शैलजा मंगलवार को राजीव भवन में कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ प्रमुखों की बैठक भी लेंगी। विधायक दल की बैठक होगी। वो प्रदेश के सियासी मामलों पर MLA से भी बात करेंगी । इसके अलावा शैलजा प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से फरवरी में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर भी बात करेंगी। 24 से 26 फरवरी के बीच रायपुर में कांग्रेस के 10 हजार से अधिक नेता पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *