छत्तीसगढ़ में अचानक बरसात:बंगाल की खाड़ी से आई नमी वाली हवाओं ने बनाया सिस्टम, कल तक बूंदाबादी

छत्तीसगढ़ में अचानक बरसात:बंगाल की खाड़ी से आई नमी वाली हवाओं ने बनाया सिस्टम, कल तक बूंदाबादी

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदला है। यहां मंगलवार दिन भर घिरे बादल बुधवार को भोर में बरस पड़े। बेहद हल्की बूंदों की वजह से अधिकांश इलाकों में धुंध छाई रही। ऐसे में जनजीवन प्रभावित हुआ है। ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है बूंदाबादी का यह मौसम गुरुवार शाम तक बना रहेगा। उसके बाद मौसम साफ होगा। 7 और 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसकी वजह से कड़ाके की ठंड का एहसास होगा।

प्रदेश में उत्तर की ओर से ठंडी और शुष्क हवा का आना जारी है। दो दिनों से बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा भी आने लगी है। रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में उसका सम्मिलन बिंदु है। यानी इस क्षेत्र में अलग-अलग प्रकृति की हवा टकरा रही है। नमी वाली हवा के संपर्क में आने से स्थानीय स्तर पर ही बादल बने हैं। यह बादल घने नहीं हैं। इनकी ऊंचाई केवल 150 मीटर की है। ऐसे में रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में बूंदाबादी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *