हवाई व रेल सुविधा से जुड़ा है बिलासपुर,यहां एम्स खोलने से 12 जिलों के 1.40 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिल सकेगा लाभ

हवाई व रेल सुविधा से जुड़ा है बिलासपुर,यहां एम्स खोलने से 12 जिलों के 1.40 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिल सकेगा लाभ

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बिलासपुर में एम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान खोलने के लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर कहा है कि बिलासपुर में एम्स की स्थापना से बिलासपुर संभाग के 6 जिलों के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

सिंहदेव ने अपने पत्र में लिखा कि बिलासपुर जिला एवं संभाग मुख्यालय है। हाल ही में यहां वायुयान की सेवाएं प्रारंभ हो चुकी है। उच्च न्यायालय और एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय भी बिलासपुर में है। साथ ही छत्तीसगढ़ का उत्तर क्षेत्र समूचा सरगुजा संभाग जिसमें 6 जिले आते हैं और जिसकी जनसंख्या 38 लाख 70 हजार 472 है के अतिरिक्त 6 जिले बिलासपुर से लगे हैं।सिंहदेव ने कहा कि जनसंख्या के दृष्टिकोण से बिलासपुर संभाग प्रदेश में दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला संभाग है। यहां लगभग 1 करोड़ 1 लाख 19 हजार 214 लोग निवास करते हैं। बिलासपुर में एम्स की स्थापना से बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा एवं गौरेला पेंड्रा मरवाही के साथ ही सरगुजा संभाग के 6 जिले के लोग लाभान्वित होंगे। साथ ही सीमावर्ती राज्य उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा के नागरिक भी चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस लिहाज से बिलासपुर उपयुक्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *