गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को कोहरा छंटा, लेकिन तापमान से राहत नहीं मिली। जिले का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। बादल छंट गए हैं और आज बारिश भी नहीं हो रही है। कई दिनों के बाद धूप निकलने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
धूप सेंकने के लिए लोग घरों के बाहर और छतों पर बैठे हुए नजर आए। दो दिनों के बाद विजिबलिटी भी बेहतर है, जिससे यातायात सुगम रहा। पेंड्रा से सटे अमरकंटक का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इधर जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव ने लोगों से स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, भले ही मौसम साफ हो गया है, लेकिन ठंड के हालात अभी ऐसे ही बने रहेंगे। उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण ठंड बरकरार रहेगी और तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा।