रीवा में ट्रेनी विमान क्रैश, एक पायलट की मौत:

रीवा में ट्रेनी विमान क्रैश, एक पायलट की मौत:

मध्यप्रदेश के रीवा में एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा ट्रेनी पायलट गंभीर है। हादसा गुरुवार रात करीब 11.30 बजे से 12 के बीच का है। विमान पहले आम के पेड़ से टकराया फिर मंदिर के शिखर को तोड़ते हुए नीचे आ गिरा। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। हादसे में ट्रेनिंग दे रहे पायलट कैप्टन विमल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजस्थान के ट्रेनी पायलट सोनू यादव गंभीर रूप से घायल हैं। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

घटना रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के उमरी गांव की है। रीवा हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पायलट ट्रेनिंग सेंटर में फाल्कन एविएशन ट्रेनिंग एकेडमी ​​​​​प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग देती है। गुरुवार रात बिहार के पटना के रहने वाले पायलट कैप्टन विमल कुमार (54) राजस्थान के छात्र सोनू यादव (22) को ट्रेनिंग दे रहे थे, तभी उनका प्लेन अनियंत्रित होकर उमरी गांव में आम के पेड़ से टकराया और फिर पास के ही मंदिर के गुंबद पर जा गिरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *