दिल्ली में कोहरा की वजह से 100 फ्लाइट्स डिले:24 से ज्यादा ट्रेंनें लेट हुईं

दिल्ली में कोहरा की वजह से 100 फ्लाइट्स डिले:24 से ज्यादा ट्रेंनें लेट हुईं

दिल्ली में भीषण सर्दी के बीच कोहरे ने लोगों की परेशानियां और बढा दी हैं। राजधानी में शुक्रवार को कोहरे के चलते 100 फ्लाइट्स डिले हुईं। इसमें 20 इंटरनेशनल फ्लाइट्स और 80 घरेलू उड़ानें शामिल हैं। IMD के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में सीजन सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। आया नगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी के साथ राजधानी की हवा भी प्रदूषित हो रही है। शुक्रवार को दिल्ली की हवा का AQI औसत 402 दर्ज किया गया।

एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि कोहरे को देखते हुए एयरपोर्ट के सभी रनवे पर लो विजिबिलिटी प्रोटोकाल लागू किया है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों फ्लाइट्स को उड़ान भरने में देरी हुई। नेपाल, पाकिस्तान, कुवैत, कतर, जार्डन, ब्रिटेन सहित करीब 20 देशों से आने-जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स डिले हुईं। वहीं, करीब 80 घरेलू उड़ान भी प्रभावित रहीं। वहीं, दो दर्जन से अधिक ट्रेन 30 मिनट से लेकर 6 घंटे की देरी से चलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *