राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को करनाल जिले में 24 किलोमीटर का सफर तय करते हुए NDRI चौक पर जाकर समाप्त हो गई। यात्रा के दोनों सेशन में कई रोचक तस्वीरे देखने को मिली। सुबह राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के डॉग (लूना) को यात्रा में पैदल सैर कराते दिखे। वहीं सुबह के वक्त ही यात्रा में शामिल MLA किरण चौधरी का पैर फिसलने से वह चोटिल भी हो गई।
राहुल की यात्रा में इंटरनेशनल बॉक्सरों ने भी शिरकत करते हुए उनके साथ कदमताल किए। यात्रा के बीच में ही राहुल गांधी गांव कंबोपुरा में चल रहे हरियाणा और पंजाब के खिलाड़ियों के कबड्डी मैच को भी देखने पहुंचे।राहुल गांधी के साथ यात्रा में हरियाणा के इंटरनेशनल बॉक्सर विजेन्द्र सिंह, स्वीटी बूरा, दीपक निवास हुड्डा व प्रदीप नरवाल भी साथ चले। इससे पहले राहुल ने ठहराव वाली जगह पर 20 से ज्यादा खिलाड़ियों से मुलाकात कर करीब एक घंटा खेल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।